गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में शनिवार की भोर उस समय अफरातफरी मच गई, जब मिट्टी से बनी करीब पांच फीट ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में सो रही मां और उसके पांच बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मिट्टी हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में मां समेत पांचों बच्चों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय चिकित्सकों से सभी का उपचार कराया गया। दुमदुमा गांव निवासी आनंद कुमार निषाद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार की रात उनकी पत्नी पूजा निषाद अपने बच्चों 13 वर्षीय निर्जला, 11 वर्षीय सजल, नौ वर्षीय रिया, सात वर्षीय सत्यम और पांच वर्षीय श्रेयांश के साथ सीमेंट की चादर से ढके कमर...