Gangapar News: कच्चा घर गिरा, वृद्धा की मौत
गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: क्षेत्र के लेवदी गांव में लगातार हो रही बरसात कहर बनकर टूटी। कच्चा मकान भरभराकर गिरने से उसमें रह रहीं 85 वर्षीय राम पियारी की मलबे में दबकर मौत हो गई। बताया गया कि लगातार पानी बरसने से कच्चे घर की दीवारें कमजोर हो गई थीं। घर के अंदर राम पियारी मौजूद थी, तभी पूरा घर अचानक ढह गया। उसका पुत्र मोहन लाल प्रजापति ने जब देखा तो शोर मचाकर गांव वालों को आवाज दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाया, लेकिन तब तक रामपियारी की मौत हो चुकी थी। घटना से गांव में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान यह भी पढ़ें- Mirzapur News: कच्चे मकान की दीवार गिरने से 80 वर्षीय वृद्धा की दबकर मौत यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात व सीलन से कच्चे मकान पर गिरा पेड़, वृद्धा घायल
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.