Gangapar News: ओपीडी में पहुंचे लगभग दो सौ मरीज, ज्यादातर वायरल फीवर से पीड़ित।
गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में करीब 200 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक संख्या वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की रही। इसके अलावा दस्त, त्वचा रोग, सर्दी-जुकाम और मौसमी संक्रमण से ग्रसित मरीज भी इलाज कराने पहुंचे।सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि बदलते मौसम, उमस और अनियमित खानपान के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अधिकांश मरीजों में तेज बुखार, शरीर दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और कमजोरी जैसे लक्षण पाए गए। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं और गंभीर लक्षण होने पर तुरंत अस्पताल आने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उमस-गर्मी से खुजली और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.