गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: आगामी रबी सीजन में राजकीय कृषि बीज भंडार से गेहूं, सरसों, चना, मटर, मसूर सहित अन्य उन्नत किस्म के बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के सरकारी बीज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। कृषि विभाग से जुड़े संदीप पटेल ने बताया कि बीज वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार समय रहते जनसेवा केंद्र अथवा कृषि विभाग के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...