गंगापार, जुलाई 8 -- Gangapar News: शिव सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल नवगत एसीपी मेजा ब्रिजेश पाठक से मिला। शिवसेना काशी प्रान्त के प्रभारी चन्द्रमा प्रसाद शुक्ल की अगुवाई में एसीपी से मिलने पहुंचे प्रयागराज मंडल प्रभारी बबलू उपाध्याय ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर अनियंत्रित चल रहे वाहनों पर रोक लगाए जाने की बात कही। कहा कि दुर्घटनाओं का महज कारण वाहनों का अनियंत्रित चलना है। बताया कि पखवारे भर के भीतर कई दुर्घटनाएं अनियंत्रित वाहनों के परिचालन से हुई हैं। इसके अलावा शिव सैनिकों ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए समस्या का निदान करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में ओम प्रकाश, अनिल पटेल, सुरेन्द्र सिंह, संदीप कुमार सिंह, दीपक सिंह,उमाकांत निषाद, राम सिंह, राजकुमार सहित कई रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...