Gangapar News: एसीपी कार्यालय व हंडिया थाने में घुसा बारिश का पानी
गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: रातभर हुई भारी बारिश के बाद हंडिया थाना परिसर और सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया के कार्यालय में बारिश का पानी घुस जाने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ थाने पहुंचने वाले फरियादियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय और थाना परिसर में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो गया। महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय में जलभराव की स्थिति ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हंडिया थाना परिसर में स्थित एसीपी कार्यालय और पुराने भवन का परिसर सड़क के स्तर से काफी नीचे है। रातभर हुई तेज बारिश के बाद आसपास का पानी परिसर में जमा हो गया। देखते ही देखते थाना परिसर के कई हिस्से जलमग्न हो गए। कार्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों और फरियादियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।जलभरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.