गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: आरोप है कि एसडीएम मेजा व तहसीलदार का पद खाली होने से कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं में इन कर्मचारियों के प्रति आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन मेजा के मंत्री मनोज शुक्ल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर जिलाधिकारी प्रयागराज से मेजा में खाली पड़े तहसीलदार मेजा व एसडीएम के पद पर किसी की तैनाती करने की बात कही। अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी ने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार के न होने से दूर-दराज से तहसील पहुंचने वाले फरियादियों के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। दूर-दराज से अपने कार्य से पहुंचने वाले फरियादी परेशान रहते हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: नवागत एसडीएम के पहले दिन अधिवक्ताओं का प्रदर्शन फाइलों का रख-रखाव भी सही नहीं है। अधिवक्ता हीरालाल मधुप ने कहा कि डीएम प्रयागराज ने एसडीएम नीलम उपाध्...