Gangapar News: एसडीएम बारा ने संभाला कार्यभार
गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा किए गए स्थानांतरण के बाद एसडीएम मेजा न्यायिक रहीं शिखा संखवार ने मंगलवार को एसडीएम बारा का कार्य भार ग्रहण किया। कार्य भार ग्रहण करने के बाद एसडीएम ने कहा कि गरीबों, मजदूरों को त्वरित और आसान न्याय दिलाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.