Gangapar News: एनएचएआई की अधूरी नालियों से नवाबगंज बाजार में जलभराव, व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहार
गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नवाबगंज बाजार में एनएचएआई द्वारा कराए गए सड़क चौड़ीकरण कार्य के बाद जलनिकासी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि सड़क के दोनों ओर बनाई गई नालियों के निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है, जिसके कारण नालियां आपस में जुड़ी नहीं हैं और कई स्थानों पर खुली छोड़ दी गई हैं。
जलनिकासी समस्या बताया जा रहा है कि नालियों का पानी सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे गंदा पानी बाजार क्षेत्र में जमा हो रहा है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों तथा दुकानदारों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।
व्यापारियों की मांग व्यापारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.