गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: विकास खंड करछना में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश चंद्र पाठक के खिलाफ ग्राम प्रधानों और प्रशासकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रधान संघ अध्यक्ष आकृति सिंह की अगुवाई में बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने सहायक बीडीओ उदय भान को ज्ञापन सौंपकर एडीओ पंचायत के तत्काल स्थानांतरण और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन के साथ सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एडीओ पंचायत के कार्यभार संभालने के बाद से ग्राम प्रधानों और प्रशासकों का प्रशासनिक एवं आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है।

प्रशासक की नियुक्ति प्रशासकों की नियुक्ति के बाद ग्राम पंचायतों के डोंगल निरस्त कर दोबारा सक्रिय करने के नाम पर धनराशि मांगने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में नौ जुलाई क...