Gangapar News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की फिराक में घूम रहे दो शातिर गिरफ्तार
गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: थाना नवाबगंज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने की योजना बना रहे दो शातिर युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, आठ हजार रुपये नकद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय एटीएम ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गुरुवार रात करीब 9:20 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंसूराबाद बाजार स्थित इंडिया एटीएम की जांच के दौरान दो संदिग्ध युवक एटीएम के अंदर दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज पंकज अवस्थी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भीष्म नारायण सिंह, उपनिरीक्षक रौहित गौंड, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल भानू प्रता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.