गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र के बिलारी गांव में चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर एक के बाद एक मकान और दुकानों को निशाना बनाते चले आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात अज्ञात चोरों ने फिर दुकान और मकान को निशाना बनाकर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने ओम प्रकाश मौर्य (आनंद) पुत्र त्रिलोकी नाथ मौर्य की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान में घुसकर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। इसके बाद रंजीत कुमार पुत्र महादेव के मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां से भी चोर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।सुबह चोरी की जानकारी होने पर दोनों स्थानों पर हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को ...