गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: वृहद पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को विकासखंड शंकरगढ़ की समस्त ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। ब्लॉक क्षेत्र में एक ही दिन में लगभग 1.50 लाख आम, पीपल, बरगद, नीम, जामुन, अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने का दावा किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण महायज्ञकार्यक्रम के प्रमुख सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज हर्षिका सिंह एवं विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति ने ग्राम पंचायत गाढ़ा कटरा एवं लखनपुर में मियांवाकी पद्धति के अंतर्गत लगभग 60 हजार पौधों का रोपण कराया। प्रमुख सचिव अजय कुमार श...