गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: हंडिया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सेवा में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर जला होने के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बरसात के मौसम में चारों ओर फैले अंधेरे के कारण विषैले सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Aligarh News: 11दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, प्रदर्शन ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर सह...