गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: घूरपुर, संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के वांछित आरोपी दिनेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी इरादतगंज को पकड़ न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी न्यायालय में चल रहे वाद में हाजिर नहीं हो रहा था। जिससे न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए घूरपुर पुलिस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...