Gangapar News: एक महीने से बेटा लापता, मां ने लगाई गुहार
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: एक महीने पहले घर से मांके साथ रिश्तेदारी में गया बेटा गायब हो गया। अपने स्तर से खोजबीन के बाद भी जब बेटे का पता नहीं लगा, तो उसकी मां ने झूंसी थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। मांडा थाना क्षेत्र के परोहनी गांव निवासिनी मालती देवी पत्नी उदयराज एक महीने पहले चार जुलाई को अपने बेटे 23 वर्षीय आसनी के साथ प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र के चमनगंज गांव अपनी देवरानी धनराजी के यहां गयी थी। वहीं से बेटा आसनी गायब हो गया। अपने स्तर से खोजबीन के बाद भी जब बेटे का पता नहीं चला, तो महिला ने झूंसी थाने में बेटे के गुमशुदगी की तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.