गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: बारा तहसील के पहाड़ों पर चल रहे अवैध खनन कारोबारियों पर बुधवार को पुनः प्रशासन का चाबुक चला। क्षेत्र के परवेजाबाद पहाड़ पर की गई कार्रवाई में एक जेसीबी, तीन ट्रैक्टर और दो पेराई करने वाली मशीन बारा पुलिस को सुपुर्द कर सीज कर दिया गया किंतु मौके पर कोई भी व्यक्ति पकड़ा नहीं जा सका है। तहसील बारा स्थित ग्राम परवेजाबाद में अवैध सिलिका सेंड खनन क़ी जानकारी मिलने पर एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा व खान निरीक्षक वैभव सोनी द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में दोपहर बाद छापा मारा गया। छापेमारी में मौके पर एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर वाहन व दो चक्की पत्थर पीसने वाली मशीन जो जमीन मे सेट थी पाई गई । टीम को आता देख वहां के वाहन स्वामी व चालक मौके से फरार हो गए, पकड़ में नहीं आ सके। पकड़े गए वाहनों के सीजर की कार्रवाई की गई ...