गंगापार, जुलाई 12 -- Gangapar News: एक्सईन मेजा डिवीजन अभिनव गर्ग के निर्देश पर शनिवार को दिन भर बिजली विभाग की टीम कोहड़ार के पठारी इलाके में चोरों द्वारा काटे गए बिजली के तार व उपकरण को लगाने में जुटी रही। जोड़गांठ कर शाम तक कोहड़ार बाजार सहित दर्जनों गांवो की लाइन चालू कर दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हाईटेंशन लाइन के आठ पोल में लटक रहे बिजली के तार काट ले गए चोरबिजली व्यवस्था में सुधार लाइन चालू हो जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। बिजली को तार चोरी चले जाने से नाराज मजदूर व किसान नेता बिमलेश मिश्र ने सभी उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर बिजली व्यवस्था शाम तक चालू न होने पर सड़क पर उतर आन्दोलन की चेतावनी दे रखी थी। आक्रोश देख बिजली विभाग कोंराव के एसडीओ चन्द्रशेखर आजाद व जेई आशीष कुमार बिजली कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंच चोरों...