गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मंसूराबाद सम्हई स्थित प्रेम वाटिका में बुधवार शाम कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं प्रयागराज की पर्यवेक्षक जरिता लैतफलांग ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को उठाने पर जोर दिया।बैठक में विधानसभा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल व न्याय पंचायत के पदाधिकारी तथा ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रयागराज गंगापार अशफाक अहमद ने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार रखे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...