Gangapar News: एआरटीओ ने दो ट्रैक्टर और डंपर किया सीज
गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: लालापुर/बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। लालापुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार सुबह आरटीओ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर और एक डंपर को सीज कर दिया।जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर पर बालू, दूसरे पर जेएसबी (मिट्टी-मोरंग मिश्रित सामग्री) और डंपर पर ओवरलोड गिट्टी लदी हुई थी। इससे पहले मंगलवार को भी प्रशासन ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़कर सीज किया था। लगातार दूसरे दिन हुई कार्रवाई से क्षेत्र में खनन और परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से ओवरलोडिंग और अवैध खनन में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.