गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जेके सीमेंट प्लांट के समीप रविवार को एंबुलेंस और दोपहिया वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोपहिया वाहन सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के अटेडा निवासी 40 वर्षीय अशोक प्रसाद मिश्रा पुत्र गंगा प्रसाद मिश्रा अपने मित्र 45 वर्षीय सुनील कुमार मिश्रा के साथ दोपहिया वाहन से चित्रकूट जा रहे थे। रविवार को जब वे शंकरगढ़ क्षेत्र में जीके सीमेंट प्लांट के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एंबुलेंस से उनके वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए पहुं...