गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: अनियंत्रित एंबुलेंस के टक्कर से दो बाइक चालकों को गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने घायलों को मांडा सीएचसी पहुंचवाया। एक घायल की दशा अत्यंत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी मांडा से एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। गुरुवार अपराह्न थाना क्षेत्र के वीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर स्थित गिरधरपुर गांव के सामने एक एंबुलेंस मांडा खास की ओर से कोरांव की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से मांडा खास की तरफ बाइक से आ रहे 45 वर्षीय करुणा शंकर यादव पुत्र राम नाथ यादव निवासी चरेरु चौकठा, थाना जिगना, जनपद मिर्जापुर तथा दूसरी बाइक से आ रहे 30 वर्षीय राम उजागिर पटेल पुत्र मुंशीलाल पटेल निवासी भैंसौड़, हनुमना, मध्य प्रदेश को एंबुलेंस के टक्कर से काफी चोटें आईं। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने मांडा सीएचसी से एंबुलेंस बुलवाकर द...