गंगापार, सितम्बर 17 -- Gangapar News: अघोषित बिजली कटौती से तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के उपभोक्ता व किसान परेशान हैं। बुन्देलखंड जैसी सुविधा प्राप्त समूचे यमुनापार में 24 घंटे में कम से कम 18 घंटे बिजली होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। अब लोगों को 24 घंटे में दस से बारह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि दिन के समय तो बिजली कटौती होने पर लोग किसी तरह बाग-बगीचों में अपना समय बीता ले रहे हैं, लेकिन रात के समय तो इस उमस भरी गर्मी में एक पल गुजरना लोगों के लिए मुश्किलों भरा है। बरसात का मौसम होने से मच्छरों की आमद बढ़ गई है, जिनकी वजह से बिजली न होने पर रात के समय लोग अपने मकानों के छतों पर टहल कर रात गुजार रहे हैं। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: बिजली कटौती से ग्रामीण परेशानबिजली समस्या का असर लखनपुर गांव के राजीव तिवारी ने बता...