गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली संकट गहराता जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र गौहनिया से जुड़े सभी फीडरों पर लगातार और बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोगों के दिन उमसभरी गर्मी और रात अंधेरे में गुजर रही हैं। क्षेत्र के कई गांवों में स्थिति यह है कि हर घंटे बिजली की आवाजाही हो रही है। दिन हो या रात में पंखे बंद होने से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।जानकारी के अनुसार आला अधिकारियों के निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देशों के तहत अलग अलग फीडरों की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर देने के लिए कहा गया। इसके बाद भी विद्युत उपकेंद्र गौहनिया के क्षेत्रों में बिजली कटौती का सिलसिला तेज हो गया है। हालांकि बिजली कंपनी की ओर से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। किन्तु बताया जा रहा है कि ...