गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय की आस लेकर पहुंचे फरियादियों को मायूसी हाथ लगी। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 250 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व, चकमार्ग, पेयजल और पुलिस विभाग से संबंधित रहे। हालांकि, एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मंझनपुर में एडीएम व एसपी ने सुनी फरियादआधिकारियों की अनुपस्थिति समाधान दिवस के दौरान कई विभागों के अधिकारियों की गैरहाजिरी पर एसडीएम संदीप कुमार तिवारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पाया कि करछना, चाका और कौंधियारा ब्लॉक के एडीओ पंचायत, सीएचसी करछना, चाका व कौंधियारा के अधीक्षक तथा नगर निगम जोन-5 के अधिकारी बिना सूचना अनुपस्थित रहे। इस पर एसडीएम ने सभी से स्पष्टीक...