गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: विकास खंड उरुवा के ग्राम पंचायत उपरौड़ा लोहारी में सरकारी नलकूप की मोटर पिछले कई महीनों से फुंकी पड़ी है, जिससे पूरे गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नलकूप का मोटर जलने की सूचना कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे बदलने या मरम्मत कराने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल संकट के कारण घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी चुनौती बन गया है...