Gangapar News: उपमुख्यमंत्री से मिल क्षेत्र की समस्याएं बताईं
गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: भाजपा नेत्री एवं दीपांजली ग्रुप ऑफ कॉलेज, भगवतीपुर की प्रबंधक दीपा मौर्य ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में जनसेवा, संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। दीपा मौर्य ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंदों की सेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने भी जनसेवा और संगठन के प्रति सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.