गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक शाखा कोरांव द्वारा उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत की गई है। सिकरो पांडेय के मडहा के सत्येंद्र तिवारी ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर कहा है कि इस बैंक के शाखा प्रबंधक अरूण कुमार वर्मा ऋण खाताधारकों को लगातार परेशान करते हैं। समय पर केसीसी ऋण न देकर दौड़ाते रहते हैं। जब किसी तरह ऋण देने की नौबत आती है तो कमीशन लिए बिना भुगतान नही करते और न देने पर खातो पर रोक लगा देते हैं।इस संबंध मे शाखा प्रबंधक अरूण कुमार वर्मा से बात की गई तो कहा कि कोई भी जानकारी करनी हो ब्रांच में आकर कीजिए फोन पर कोई जानकारी नही दी जा सकती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...