Gangapar News: उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं को किया सम्मानित
गंगापार, अक्टूबर 5 -- Gangapar News: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास खंड जसरा के श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में आदर्श महिला प्रेरणा संकुल समिति गौहनिया एवं यथार्थ महिला प्रेरणा संकुल समिति तातारगंज की संयुक्त वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईएएस शिवम सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रयागराज शमा सिंह मौजूद रहीं। सीएलएफ की वार्षिक ऑडिट के उपरांत पूरे वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सक्रिय भूमिका निभाने वाली समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, साड़ी, पर्स आदि देकर सम्मानित किया। संचालन ब्लॉक मिशन प्रबंधक वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.