Gangapar News: उठाते ही टूटा शिव का धनुष, जय श्री राम से गूंजा बाबूगंज
गंगापार, अक्टूबर 14 -- Gangapar News: श्रीरामलीला कमेटी बाबूगंज द्वारा आयोजित 65वें वर्ष की रामलीला में मंगलवार को सीता फुलवारी और धनुष यज्ञ प्रसंग का मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सीता फुलवारी प्रसंग में गुरु की आज्ञा से प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्ष्मण के साथ पुष्प वाटिका पहुंचे। दोनों राजकुमारों की अद्भुत सुंदरता देखकर माली आश्चर्यचकित रह गया। अपना परिचय देते हुए श्रीराम ने गुरु की आज्ञा के अनुसार पुष्प लेने की इच्छा जताई। इसके बाद धनुष यज्ञ में अनेक राजा शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने में असफल रहे। राजा जनक की व्याकुलता देखकर गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई, जिससे धनुष टूट गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: श्रीराम ने भरी सभा में तोड़ा धनुष, जनकपुरी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.