Gangapar News: ईद-मिलादुन्नबी के जलसे में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम
गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: कस्बा भारतगंज के मोहल्ला कटरा में शनिवार रात मक्का व मदीना शरीफ उमरा-हज यात्रा पर रवाना होने वाले जायरीनों की सलामती और कामयाबी की दुआ के साथ ईद-मिलादुन्नबी का जलसा आयोजित किया गया। जलसे में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान पूर्व सभासद रियासत खां तथा मुमताज खां ने उमरा-हज पर रवाना होने वाले सूफी हकीम का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए पवित्र यात्रा की सफल और कुशल संपन्नता की दुआ की।जलसे को संबोधित करते हुए उलमा-ए-कराम ने हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए इंसानियत, आपसी प्रेम, भाईचारे, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Amroha News: दावत-ए-आम में बही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.