गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रघुवंशपुर उर्फ रेरुआ गांव निवासी 55 वर्षीय भोंदू सरोज की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। छह जुलाई की रात करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए झलवा प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि घटना के संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है। घायल की मौत होने के बाद मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएगी।पूर्व यह भी पढ़ें- Sasaram News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत प्रधान शंकर पासी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। परिजनों को समझा-बुझा...