गंगापार, नवम्बर 4 -- Gangapar News: उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं श्याम कुमारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आसेपुर के संयुक्त तत्वावधान में पांच नवंबर को एक दिवसीय रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से श्याम कुमारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, आसेपुर, विधानसभा हंडिया में आयोजित होगा। रोजगार महोत्सव में निजी क्षेत्र की 18 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनके माध्यम से 3000 से अधिक रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों की सीधे भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...