Gangapar News: आशियाना उजड़ा तो पन्नी बनी सहारा, मदद की बाट जोह रहा परिवार
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: गरीब परिवारों के लिए सरकारी मदद का दावा भले ही कागजों में मजबूत हो, लेकिन महोरी ग्रामसभा के मजरा देवरी खुर्द निवासी जगत बहादुर पटेल उर्फ मुन्ना पटेल का परिवार इसकी हकीकत बयां कर रहा है। बारिश और तूफान की मार झेल रहा यह परिवार करीब दो साल से सरकारी सहायता की आस लगाए है। पखवारे भर पहले तेज बारिश के दौरान पेड़ कच्चे मकान पर गिर गया। इससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बच गए।
सरकारी मदद की मांग पीड़ित परिवार के मुताबिक वर्ष 2024 में भी बारिश और तूफान के दौरान महुआ का पेड़ गिरा था। इसकी शिकायत लगातार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। अब पखवारे भर पहले दूसरा पेड़ मकान पर गिरने से परिवार के सामने सिर छिपाने तक का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.