गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर इन दिनों आवारा पशु लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बने हैं। सड़क पर खुलेआम घूमते पशु राहगीरों और दुकानदारों के लिए खतरा बन गये हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आवारा पशु सड़क के बीचों-बीच खड़े हो जाते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि इस समस्या से बाजार के दुकानदार भी काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दुकान के बाहर खड़े होने में भी डर लगता है। हर समय यही चिंता बनी रहती है कि कहीं ये पशु किसी पर हमला न कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...