Gangapar News: आरओबी निर्माण के लिए सीएम से गुहार
गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: रेलवे फाटक जेठवारा रोड पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि केवल ओवरब्रिज बनने से आवाजाही प्रभावित होगी। ऐसे में छोटे वाहनों, पैदल यात्रियों और कृषि कार्यों के लिए आयूबी भी बनाया जाए। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, फूलपुर सांसद, फाफामऊ विधायक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक तथा उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन भेजा। संबंधित विभागों से प्रस्तावित आरओबी और आरयूबी निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। नगरवासियों का कहना है कि इससे दोनों ओर के मोहल्लों और गांवों के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। ज्ञापन के साथ प्रभावित ग्रामीणों के हस्ताक्षर, ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.