गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: परानीपुर-मेजारोड मार्ग पर शुक्रवार सुबह रामनगर के झेंगुर का पूरा गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। मेजा थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी बद्री भारतीया का 35 वर्षीय बेटा सुनील भारतीया शुक्रवार सुबह बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह परानीपुर-मेजारोड मार्ग पर रामनगर के झेंगुर का पूरा गांव के सामने पहुंचा, सामने से आ रहे बाइक सवार 17 वर्षीय अनुज पाल पुत्र मोतीलाल पाल निवासी रामनगर, की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सव...