गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर कैलाशधाम सर्वेश्वर महादेव शिवमंदिर स्थित पुलिस चौकी पर अग्निशमन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। अग्निशमन प्रभारी मेजा सिया शरण सिंह के निर्देश पर आयोजित अभियान में पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों को आग से बचाव और अग्निकांड के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को आग लगने के प्रमुख कारणों, आग पर काबू पाने के प्राथमिक उपायों तथा अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के बारे में बताया। इस मौके पर रामनगर चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय, फायरमैन रामकुमार यादव, देवेंद्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...