Gangapar News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: सरायममरेज थाना क्षेत्र के खुर्रमशाहपुर गांव में रविवार देर शाम मौसम खराब होने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। खुर्रमशाहपुर गांव के मजरा कोट दक्षिण निवासी 24 वर्षीय दिनेश बनवासी पुत्र पहाड़ी रविवार देर शाम घर के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दिनेश आ गया। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आकाशीय बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां दिनेश को मृत अवस्था में देख परिजनों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.