गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: केंद्र सरकार द्वारा प्रयागराज जिले के कोरांव, बहरिया और मांडा ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक की श्रेणी में रखते हुए शत-प्रतिशत योजनाओं के क्रियान्वन का लक्ष्य दिया गया था लेकिन विभिन्न विभागों में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की कमी से उद्देश्य पर पानी फिर रहा है। योजनाओं मे विकास, स्वास्थ्य, एनआरएलएम, पोषण और प्राथमिक शिक्षा का विकास मे योगदान होना चाहिए। मुख्यमंत्री फेलोशिप की मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉक स्तर पर एक सीएम फेलो की नियुक्ति होती है। सीएम फेलो ब्लॉक के सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर शासन को रिपोर्ट करता है। इस समय ब्लॉक के बीडीओ मनोज कुमार के ट्रांसफार्मर होने के बाद लगभग एक महीने से डीसी मनरेगा गुलाब चन्द यहा के कार्यवाहक बीडीओ का भी काम देख रहे हैं जो इस योजना से खास मतलब ही नही रखते। यह भी पढ़ें...