गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: तीन महीने पहले आंधी से सरकारी गोशाला के टीन शेड टूट जाने से पिछले तीन माह से गोशाला के गोवंश धूप व बरसात में रह रहे हैं तथा भूसा भी खुले में पड़ा हुआ है। अभी तक टूटा टीन शेड बदला नहीं जा सका है। 12 मई को आई आंधी से मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित सरकारी कान्हा गोशाला और भूसागृह के टीन शेड टूट गये थे। पिछले तीन महीने से गोशाला के 245 गोवंश धूप और बरसात में रह रहे हैं और गोशाला का भूसा भी खुले में पड़ा हुआ है। तत्कालीन बीडीओ मांडा अनीस अहमद ने ग्राम पंचायत अधिकारी ऊंचडीह उपरौध व अन्य कर्मचारियों के साथ कुशलपुर गोशाला का निरीक्षण कर शीघ्र ही टूटा टीन शेड बदलवाने के लिए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित भी किया था, लेकिन अभी तक टीन शेड नहीं लग पाया और स्थिति जस की ...