गंगापार, जुलाई 28 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ स्थित गुड़िया तालाब की सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को तहसील प्रशासन बारा ने कार्रवाई करते हुए नवनिर्मित अवैध कब्जे को हटवा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।उपजिलाधिकारी बारा शिखा शंखवार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक देवी शंकर तिवारी एवं विजयकांत पांडे हलका लेखपाल विनय कुमार के साथ शंकरगढ़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सरकारी भूमि पर निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कराते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुड़िया तालाब की सरकारी भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत एवं जांच के बाद उपजिलाधिकारी बारा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सर...