गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: खीरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालतारा में गुरुवार को पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के संदेह में गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि लालतारा क्षेत्र में गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संज्ञान में आया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक खनन एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके अलावा ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। इन अनियमितताओं को देखते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष खीरी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं थी और चालक भी आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...