Gangapar News: अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर सीज
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को एसडीएम बारा अर्पित कुमार द्वारा अवैध खनन कर परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टरों को सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।एसडीएम बारा ने बताया कि क्षेत्र के परवेजाबाद पहाड़ पर सिलिका सैंड का अवैध खनन करने एवं परिवहन करने की शिकायत मिली थी। इसी परिपेक्ष्य में मंगलवार को बारा पहाड़ पर छापा मारा गया। मौके पर तीन ट्रैक्टर अवैध खनन सामग्री सिलका सैंड लिए जा रहे थे। पूछने पर चालक द्वारा आवश्यक कागजात नहीं दिखाया गया। तीनों ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.