गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: बीती आधी रात को एक किराना के दुकान में शटर के नीचे से अराजकतत्वों ने आग लगा दिया। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़े आग बुझाई। दूसरे दिन सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांचकर लौट गई। बहरिया थाना के गजहड़ी निवासी अवधेश कुमार यादव पुत्र लाल चंद्र ने किराना की दुकान गौहानी गांव में खोल रखी है। रोज की तरह रविवार को आठ बजे रात को अवधेश अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। आधीरत को अवधेश की दुकान में आग की लपटें गौहानी के ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया और दौड़कर आग बुझाया। सूचना पर अवधेश यादव अपने दुकान पर पहुंचे और शटर का ताला खोलकर देखा तो सामान जलकर राख हो गया था। पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस पहुंची मामले की जांचकर थाने पर तहरीर देने को कहा। दूसरे दिन सोमवार को सुबह अवधेश यादव ने बहरिया पुलिस को लिखित तहरीर में बताया क...