गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: क्षेत्र के मुलनापुर भोपतपुर स्थित मुबारक मंजिल में रविवार को अय्याम-ए-फातिमिया के अवसर पर मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हजरत फातिमा जहरा को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। मजलिस में देश के विभिन्न शहरों से आए उलेमा ने तकरीर के माध्यम से हजरत फातिमा जहरा की जिंदगी, उनके किरदार, कुर्बानियों और इस्लाम में उनके बुलंद मकाम पर विस्तार से रोशनी डाली। मजलिस को लखनऊ से आए मौलाना यासूब अब्बास साहब ने खिताब किया। वहीं मुजफ्फरनगर से आए मौलाना फसी हैदर साहब और फैजाबाद से आए मौलाना ने भी अपने विचार रखे। उलेमा ने हजरत फातिमा जहरा की सीरत को जीवन में अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर इंसानियत, सब्र, सच्चाई और त्याग के संदेश को समाज में फैलाया जा सकता है। उन्होंने अकी...