Gangapar News: अब नयी प्रणाली से होगी खेतों की नाप, विवादों के निस्तारण में होगी सहूलियत
गंगापार, जुलाई 25 -- Gangapar News: समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को मांडा थाना परिसर में राजस्व विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से भूमि पैमाइश की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। नायब तहसीलदार यमुना प्रसाद वर्मा ने राजस्व कर्मियों को जीएनएसएस रोवर मशीन से भूमि की सटीक नाप-जोख करने का व्यावहारिक रिहर्सल कराया। नयी प्रणाली से खेतों की नाप के चलते जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण में अब काफी सहूलियत होगी। रिहर्सल के दौरान उन्होंने राजस्व कर्मियों को मशीन के संचालन, माप लेने की प्रक्रिया तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएनएसएस रोवर मशीन के प्रयोग से भूमि की पैमाइश अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध होगी, जिससे राजस्व विवादों के निस्तारण में तेजी आएगी और आमजन को अनावश्यक परेशानी से राहत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.