गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित डंपर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। हादसे में घर के बाहर बैठे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 55 वर्षीय जवाहर लाल पुत्र स्वर्गीय रामकुमार निवासी शिवराजपुर हाईवे किनारे स्थित अपने घर के बाहर बैठे थे। प्रयागराज की ओर से आ रहा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। डंपर सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए घर में जा घुसा और बाहर बैठे जवाहर लाल को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होने के बाद उसने सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिय...