गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना, संस्थान नवाचार परिषद एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में फैक्ट्रिका के सहयोग से 'सीखते हुए कमाएं' विषय पर ऑनलाइन जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कार्यानुभव और कौशल विकास भी आवश्यक है। इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती है। ऑनलाइन सत्र में फैक्ट्रिका के मांग-आधारित कार्य मंच के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने, अपनी सुविधानुसार अलग-अलग पालियों में कार...