गंगापार, सितम्बर 8 -- Gangapar News: शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी राम जनक तिवारी ने मंगलवार को नगर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण करने के साथ ही एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया और सफाई नायकों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर की साफ-सफाई व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में है। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कराने तथा कूड़े के उचित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि वे नगर को स्वच्छ रखने में नगर पंचायत कर्मचारियों का सहयोग करें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने क...